Breaking





Oct 30, 2023

चोरी की कई घटनाओं में 02 वाछिंत अन्तर्जनपदीय चोर गिरफ्तार-


पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों व वाहन चोरी/नकबजनी/लूट/डकैटी में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। जिसके क्रम में थाना तरबगंज पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुआ है।
आज दिनांक 30.10.2023 को थाना तरबगंज पुलिस द्वारा सुरागरसी-पतारसी कर मुखबिर खास की सूचना पर चोरी करने वाले गैंग के 02 वाछिंत अभियुक्तों- 01. विजय शंकर सोनी, 02. ओमप्रकाश उर्फ ओझा उर्फ नवई को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्तगण मु0अ0सं0 349/2023 धारा 457,458,380,411,413,419,420,467,468,471 भा0द0वि0 में वांछित थे। पूर्व में 06 अभियुक्तगण को जेल भेजा जा चुका है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. विजय शंकर सोनी पुत्र हरिश्याम सोनी निवासी मगौली थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी।
02. ओमप्रकाश उर्फ ओझा उर्फ नवई पुत्र जगन्नाथ निवासी भलभद्रपुर थाना जामो जनपद अमेठी।


अनावरित अभियोग-
01. मु0अ0सं0 349/2023 धारा 457,458,380,411,413,419,420,467,468,471 भा0द0वि0 थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-581/2023 धारा 457, 380 भादवि0 थाना कोतवाली करनैलगंज गोण्डा। 
03. मु0अ0सं0-435/2023 धारा 457, 380 भादवि0 थाना वजीरगंज गोण्डा। 
04. मु0अ0सं0- 514/2023 धारा 457, 380 भादवि0 थाना इटियाथोक गोण्डा। 

गिरफ्तारकर्ता टीम-
01. उ0नि0 जय हिन्द मय टीम थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।

No comments: