Breaking





Oct 30, 2023

थाना धानेपुर पुलिस ने रू0 20,000/- का इनामिया वाछिंत अभियुक्त को किया गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल ने जनपद मे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुरस्कार घोषित/काफी लम्बे समय से फरार वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे। जिसके क्रम में थाना धानेपुर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना धानेपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर आनन्द नगर चौराहे से रामनगर जाने वाले मार्ग के पास से लगभग 04 वर्षो से फरार वाछिंत अभियुक्त राजेश्वरी पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने रू0 20,000/- का पुरस्कार घोषित किया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. राजेश्वरी पाण्डेय पुत्र तुलादत्त निवासी सीरपुरवा मौजा दत्तनगर माफी थाना धानेपुर जनपद गोंडा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-133/2019 धारा 3/5/25 आयुध अधिनियम थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता-
 उ0नि0 अवधेश यादव मय टीम।

No comments: