Breaking








Sep 15, 2023

गोंडा: थाना परिसर पर दबंगई भरा वीडियो रील बनाना पड़ा भारी,यह लोग बना रहे थे वीडियो

 


गोण्डा - थाना वजीरगंज परिसर में 02 लड़कों द्वारा दबंगई भरा वीडियो रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था। जिसपर ट्विटर यूजर द्वारा गोण्डा पुलिस को टैगकर घटना की जानकारी दी गयी थी। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल द्वारा थाना परिसर पर दबंगई भरा वीडियों रील बनाने वाले लड़के के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश थानाध्यक्ष वजीरगंज को दिए थे। 

उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा दोनो लड़को को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार लड़को के विरूद्ध थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा निरोधात्मक कार्यवाही की गयी।


गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-

01. रामगोपाल पुत्र शिवशंकर नि0 ग्राम बालेश्वरगंज भरहापारा थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।

02. अमरनाथ पुत्र रमाशंकर नि0 ग्राम बालेश्वरगंज भरहापारा थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।

No comments: