Breaking








Sep 15, 2023

दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त नानबाबू गिरफ्तार




गोण्डा-पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं से घटित अपराधों में वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे।

 उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान दुष्कर्म करने के आरोपी अभियुक्त नानबाबू चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता द्वारा दिनांक 14.09.2023 को थाना उमरीबेगमगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त

01. नानबाबू चौहान पुत्र ननकऊ चौहान नि0 आदमपुर थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-305/23 धारा 376 भादवि थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता

व0उ0नि0 अश्वनी कुमार राय मय टीम।

No comments: