Breaking





Sep 17, 2023

कैसरगंज:सेवा क्लब के तत्वाधान में प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्मदिवस मनाया गया

 



*सेवा क्लब के तत्वाधान में प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्मदिवस मनाया गया*


*ग्रामीणों, बुद्धजीवियों एवं विशिष्ट जनों का सम्मान कर मनाया गया जन्म दिवस समारोह*


*प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम*

*जरवल*

        प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिवस के अवसर पर जरवल स्थित ग्राम नासिर के मन्दिर प्रांगण में नासिरगंज के विशिष्ट जन ग्रामीणों, बुद्धिजीवियों को अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित किया गया।    

          इस कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि लोकतंत्र सेनानी प्रमोद गुप्ता एवं सेवा क्लब संस्थापक  वी.पी.सिंह द्वारा केक काटकर मोदी जी का जन्म दिवस मनाया गया।

          उक्त कार्यक्रम का आयोजन सेवा क्लब के फाउंडर मेंबर वी.पी.सिंह, संयोजन  जैसी राम यादव प्रधान नसिरगंज द्वारा किया गया।

         कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोकतंत्र सेनानी प्रमोद कुमार गुप्ता ने लोगों को संबोधित करते हुए मोदी जी के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए देश की उपलब्धियां बतायी। 

           कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि पत्रकार  राम लोटन जायसवाल,  पत्रकार अनिल सोनी जरवल रोड के समाजसेवी  पंडित मोनू मिश्रा आदि ने संबोधित किया। सभी सदस्यों ने मोदी जी के दीर्घायु होने की कामना व प्रार्थना की‌।

            कार्यक्रम में जैसी राम यादव प्रधान नसिरगंज, राम तेज यादव, राजकुमार यादव, नौमी लाल यादव,  जगन्नाथ यादव,  सालिक राम यादव, श्याम लाल यादव,  राम सेवक यादव "नेता", मन्दिर पुजारी तीरथ राम यादव, नसिरगंज विद्यालय शिक्षक  प्रेम प्रकाश यादव, पूर्व प्रधान  ननकू आदि को सेवा क्लब के तत्वाधान में अतिथियों द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। 

         कार्यक्रम में समाजसेवी  प्रखर मिश्रा,  पेशकार यादव, प्रदीप कुमार यादव, राम कुमार आदि सहित सम्मानित ग्रामीण जन उपस्थित रहे ‌।

No comments: