Breaking








Sep 3, 2023

महिलाओं को जागरूक करने के लिए पुलिस लगा रही गांवों में चौपाल

 

करनैलगंज/गोण्डा - महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों जैसे-छेड़छाड़/शोषण, दहेज उत्पीड़न, बाल अपराध, एसिड अटैक इत्यादि की रोकथाम के संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत,व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रभारी निरीक्षक चितवन कुमार के नेतृत्व में  थाना क्षेत्र के सकरौरा ग्रामीण अंतर्गत गोड़ियनपुरवा में चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा मिशन शक्ति अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा उन्हें अपने अधिकारों हेतु लड़ने के लिए जागरूक किया गया एवं सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण  हेल्पलाइन नंबरों जैसे- यूपी आपातकालीन सेवा-112, विमेन पावर लाइन 1090 ,महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्डलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102,एंबुलेंस सेवा 108 इत्यादि से अवगत कराया गया  और साथ ही साथ साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930  के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। तथा पीड़ित महिलाओं के लिए बनाए गए वन स्टॉप सेंटर व सड़क सुरक्षा के नियमों को पालन करने के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। मिशन शक्ति टीम में आरक्षी ललित कुमार,अभय प्रताप यादव,महिला आरक्षी सोनी वर्मा व महिला आरक्षी मोहिनी सिंह मौजूद रहीं।

No comments: