Breaking





Sep 30, 2023

हत्या के साजिश कर्ता बुआ व फूफा गिरफ्तार


 प्रकाश में आये षड़यन्त्र कर हत्या करने के आरोपी अभियुक्त/अभियुक्ता (बूआ व फूफा)  को पुलिस ने किया गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री शिवराज के पर्वेक्षण में थाना को0नगर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

दिनाकं 19.06.2022 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अन्तर्गत जहर देकर हत्या करने के सम्बन्ध में थाना को0नगर में पंजीकृत मु0अ0सं0-794/2022 धारा 328, 302, 506, 34, 120 बी भा0द0वि0 से सम्बन्धित प्रकाश में आये 02 वाछिंत अभियुक्त 01. अजय कुमार कन्नौजिया व अभियुक्ता 02. राजकुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त/अभियुक्ता ने शहर स्थित राधाकुण्ड के पास वादिनी (विधवा महिला) की पैतृक (बेश कीमती) घर व जमीन को हड़पने की नियत से षड़यन्त्र रचकर वादिनी के एकलौते पुत्र को उसके दोस्तो के साथ मिलकर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या की गयी थी।  उक्त घटना में संलिप्त अन्य 02 आरोपी अभियुक्तों को पूर्व में जेल भेजा जा चुका है। *अभियुक्त अजय कुमार कन्नौजिया दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध में सजायाफ्ता अपराधी है।*

गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता-
01. अजय कुमार कन्नौजिया पुत्र लक्ष्मीनरायन निवासी मो0 राधा कुण्ड चौकी क्षेत्र पाण्डेय बाजार थाना को0नगर गोण्डा।
02. श्रीमती राजकुमारी पत्नी अजय कुमार कन्नौजिया निवासी मो0 राधा कुण्ड चौकी क्षेत्र पाण्डेयबाजार थाना को0नगर गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-794/22, धारा 328, 302, 506, 34, 120बी भादवि व 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
01. उ0नि0 शरद अवस्थी मय टीम थाना कोतवाली नगर गोण्डा।

No comments: