Breaking








Sep 19, 2023

उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित हुए आदर्श,डीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया हौसला

 


गोण्डा - मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयुष विभाग द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में आदर्श मिश्र को जिलाधिकारी नेहा शर्मा द्वारा योग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया । जनपद के करनैलगंज क्षेत्र निवासी आदर्श मिश्र योग के क्षेत्र ने लगातार मेहनत कर पूरे जिले का नाम रोशन कर रहे हैं,इसी क्रम में अच्छे योग प्रशिक्षक के रूप में आज उन्हें डीएम द्वारा प्रशस्ति पत्र  देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि योग हमारे शरीर के अंदर रोगों से लड़ने की क्षमता विकसित करता है और शरीर को स्वस्थ और फिट रखता है।  क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डाक्टर अरुण कुमार कुरील ने बताया कि योग न केवल हमारे शरीर की मांसपेशियों को अच्छा व्यायाम देता है, बल्कि यह हमारे मस्तिष्क को शांत रखने में भी मदद करता है। इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक ओमप्रकाश  सिंह, फार्मेसिस्ट ओ पी पाण्डेय ,प्रवीण तिवारी, दीपक सिंह,सुभाष पाण्डेय तथा आयुषी सिंह सहित अन्य लोग  रहे।

No comments: