Breaking





Sep 29, 2023

कैसरगंज:आंखे जीवन के लिए बहुमूल्य है : आशीष

 




*सीतापुर आंख अस्पताल व इंटरनेशनल संस्था साइट सेवर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुई नेत्र रोग संबंधी एक कार्यशाला*

*आंखे जीवन के लिए बहुमूल्य है : आशीष* 

*कैसरगंज*

          स्थानीय तहसील सभागार कैसरगंज में सीतापुर आंख अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधिकारी कर्नल मधु भदोरिया के दिशा निर्देशन में सीतापुर आंख अस्पताल व इंटरनेशनल संस्था साइट सेवर के संयुक्त तत्वाधान में नेत्र रोग संबंधी एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।  उक्त कार्यक्रम का संयोजन कैसरगंज की सामाजिक संस्था सेवा क्लब के संस्थापक वी.पी.सिंह ने किया। 

              कार्यक्रम में साइट सेवर के काउंसलर नेत्र परीक्षक आशीष ने उपस्थित विशिष्ट गणमान्य को नेत्र रोग संबंधी जानकारियां देते हुए कहा कि उक्त कार्यशाला का उद्देश्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं और जमीनी स्तर के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विशिष्ट जन शिक्षक, पत्रकार, अधिवक्ता व अन्य विभागों के प्रतिनिधियों को नेत्र रोग संबंधी बीमारियों के प्रति जागरूक करना है जिससे कि वह उक्त जानकारी के माध्यम से अपने क्षेत्र व समाज के नेत्र रोग से पीड़ित लोगों के उपचार में सटीक जानकारी देकर सहायता कर सके। 

              कार्यक्रम में सीतापुर आंख अस्पताल के शिविर प्रबंधक बिजेंद्र सिंह ने कहा कि सीतापुर आंख अस्पताल बिगत कई दशकों से नेत्र चिकित्सा व उपचार में एक नया इतिहास अनवरत लिखता चला आ रहा है, जिसकी सराहना भारत के प्रधानमंत्री सहित विश्व के कई विशिष्ट प्रतिनिधि भी कर चुके हैं। सीतापुर आंख अस्पताल का उद्देश्य ही आम आदमी, निशक्त व गरीब इत्यादि सहित सभी लोगों के नेत्र की बीमारियों को जड़ से खत्म करना है और एक अच्छी रोशनी प्रदान करके समाज में भागीदारी के साथ देश हित में कार्य करना है।  

               उक्त कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि जी.बी. हॉस्पिटल डायरेक्टर डॉ.अरविंद सिंह बिसेन, पूर्व महामंत्री अधिवक्ता संघ विनोद सिंह बिसेन, डॉ. योगेश प्रताप सिंह जी.एम. हॉस्पिटल आदि ने संबोधित कर लोगों को सीतापुर आंख अस्पताल से जुड़कर जन सामान्य की मदद के लिए आह्वान किया।  

             उक्त कार्यक्रम में सीतापुर आंख अस्पताल व साइट सेवर के ओर से उपस्थित 80 प्रतिनिधियों को नेत्र स्वास्थ्य व नेत्र रोग की जानकारी के लिए क्लिप बुक, पंपलेट, रेफरल बुक, डायरी, पेन व कैरी बैग निशुल्क वितरण किया गया।  

           कार्यक्रम में लेखपाल सिंह अध्यक्ष पवन चौहान, अधिवक्ता गोरखनाथ सिंह, शिवम सिंह विसेन, संतोष सिंह,  शिवदान सिंह, बृजेश प्रसाद मिश्रा, सामाजिक कार्यकर्ता विवेक शर्मा, सत्यम सोनी, बालक राम यादव श्रवण कुमार गुप्ता, अरुण कुमार गुप्ता, दिवाकर सिंह, शिक्षक आशीष मिश्रा, रामानंद गुप्ता, एकता गुप्ता, चेतन साहू, जितेंद्र कुमार, उमेश सिंह, रफीक सिद्दीकी, हुकुम सिंह इंटर कॉलेज शिक्षक रंजीत कुमार, शिव कुमार,  अरविंद कुमार, महेंद्र प्रताप सिंह, मोहम्मद हारुन, नीलेन्द्र विक्रम सिंह, सहायक लिपिक राजमल, शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ जिलाध्यक्ष मंजुलम मिश्रा, ग्रामीण क्षेत्र चिकित्सा कर्मयोगी डॉ. दीपक गुप्ता, मनोज यादव जरवल, फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर अनुपम मिश्रा, सलमान, डॉ .आमिर हसन, अनिल कुमार वर्मा, मनीष वर्मा, आशीष वर्मा डॉ. मैसर खान, अक्षय यादव, साजिद, आशीष विश्वकर्मा, अभिषेक वर्मा आदि सहित विभिन्न क्षेत्र के शिक्षक, चिकित्सा प्रैक्टिशनर, चिकित्सक, पत्रकार, अधिवक्ता, स्वास्थ्यकर्मी, राजस्वकर्मीपत्रकार आशुतोष सिंह, नजीब अहमद, अबू सहमा, बृजेश राठौर, सत्यपाल मौर्य, राकेश यादव, अशोक मिश्रा अन्ना, अजय वर्मा उत्तम, सुनील गुप्ता, राम लोटन जायसवाल, अनिल सोनी, अमित सोनी आदि उपस्थित रहे।उक्त कार्यक्रम के समापन के परंपरागत अच्छे तरीके से शिविर आयोजन के लिए संयोजक वी.पी. सिंह सेवा क्लब को सीतापुर आंख अस्पताल व साइट सेवर की ओर से प्रशस्ति पत्र व उपहार दिया गया।

No comments: