Breaking












Sep 1, 2023

एसपी ने जवानों से लगवाई दौड़ दिए सख्त निर्देश

पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक शुक्रवार परेड का किया निरीक्षण-
परेड के दौरान जवानों से दौड़ लगवा कर मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रहने का दिया संदेश -

          आज दिनांक 01.09.2023 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात पुलिस अधीक्षक ने शारीरिक दक्षता विकसित करने हेतु परेड को दौड़ लगवाई। परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवायी तथा जवानों को शारीरिक रूप से फिट रहने का संदेश दिया तथा जवानों को विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्यायाम भी करवाया। परेड के उपरान्त आदेश कक्ष में गार्ड कमांडरों के रजिस्टरों की चेकिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक, पीआरओ पु0अ0 व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

No comments: