Breaking












Sep 15, 2023

दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त मिशन शक्ति अभियान के तहत गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं से घटित अपराधों में वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 15.09.2023 को थाना को0 नगर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर दुष्कर्म करने के आरोपी अभियुक्त कादिम अली को मनकापुर बस स्टैण्ड से गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना को0 नगर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता द्वारा थाना को0 नगर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. कादिम अली पुत्र नूर मोहम्मद नि0 धनौली थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-629/23 धारा 376डी,504,506 भादवि थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता-
उ0नि0 डिग्री प्रसाद गौतम मय टीम।

No comments: