Breaking












Sep 2, 2023

फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले गैंग में शामिल रवि वर्मा हुए गिरफ्तार


फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले गैंग का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे। 
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर गुरूनानक चौराहे के पास से फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले गैंग के वांछित अभियुक्त रवि वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले गैंग का सदस्य था। जिसके 03 साथी अभियुक्तों को थाना को0 नगर पुलिस द्वारा दिनांक 03.10.2022 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. रवि वर्मा पुत्र वंशराज नि0 पिपरा भिटौरा पो0 इमिलिया रूपी थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-495/22, धारा 419,420,467,468,471 भादवि व 66डी0 आई0टी0ऐक्ट थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 01 अदद कीपैड मोबाइल फोन।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
01. नि0आ0 अरविन्द यादव थाना को0 नगर मय टीम।

No comments: