Breaking












Sep 15, 2023

करनैलगंज : विश्व कल्याण की भावना लेकर वैष्णो देवी के लिए रवाना हुआ जत्था

 

करनैलगंज/गोण्डा - सम्पूर्ण श्रष्टि की रक्षा और कल्याण करने वाली जगत जननी मां वैष्णो के चरणों में मत्था टेकने के लिए शुक्रवार को मां भक्तों एक जत्था करनैलगंज से जम्बू के लिए रवाना हुआ। जगत कल्याण की भावना लेकर यह सभी देवी भक्त सम्पूर्ण श्रृष्टि की रक्षक और शक्ति की अधिष्ठाता मानी जाने वाली शक्ति स्वरूपा जगत जननी जगदम्बा माता वैष्णो देवी के दर्शन पूजन हेतु शुक्रवार को जय मातादी के उदघोष के साथ रवाना हुए। जगत कल्याण,विश्व बंधुत्व व निष्काम भाव की भावना लेकर जगत जननी के दरबार जाने वाले देवी भक्त जत्थे में हरिप्रकाश सिंह बलमत्थर,सुरजीत मिश्रा गोनवा, प्रदीप गोस्वामी उर्फ बरिया बाबा,दिलीप बाबा करूवा,पंकज पाण्डेय ,विकास पाण्डेय,सूर्यभान शुक्ला पंडा महराज, अखिलेन्द्र गोस्वामी एडवोकेट, सुरजीत मिश्रा तथा इन्द्रजीत मुख्य रूप से शामिल हैं।

No comments: