Breaking












Sep 11, 2023

नाबालिग बालिका को बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने की कार्यवाही


नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं से घटित अपराधों में वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त अरविन्द वर्मा उर्फ रवीन्द्र को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना वजीरगंज क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को अपने बहला फुसलाकर भगा ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता की माँ द्वारा थाना वजीरगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. अरविन्द वर्मा उर्फ रवीन्द्र पुत्र हनुमान प्रसाद वर्मा निवासी तारापुर रजौली थाना कैण्ट जनपद अयोध्या

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-314/23 धारा 363, 366, 376(2) भादवि 5L/6 पाक्सो ऐक्ट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता-
01. उ0नि0 संतराज यादव मय टीम थाना को0नगर, गोण्डा।

No comments: