Breaking








Sep 28, 2023

धूमधाम से मनाया गया हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिवस

धूमधाम से मनाया गया हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिवस

 आर के मिश्रा

हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन को बारावफात के रूप में मनाते है मुस्लिम समुदाय के लोग.......

परसपुर गोण्डा।। बारावफात त्यौहार के मद्देनजर अंजही मोहल्ला स्थित छोटी मस्जिद में भोर पहर फातिहा नमाज अता करने के पश्चात सिन्नी वितरित की गई। वही हजरत मोहम्मद साहब के जन्म की खुशी में एनुलहक एण्ड पार्टी द्वारा शानदार कव्वाली पेश की गयी। वही पटाखों की आवाज के साथ अपनी खुशी का इजहार किया।बताते चलें कि बारावफात त्यौहार हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। जिसके तहत क्षेत्र की सभी मस्जिदों को रंग विरंगी रंगीन बिजली की झालरों से सजाया गया। कहीं कहीं पर नात, तकरीर का भी भव्य आयोजन किया गया।जिसमें दूर दराज से मौलबी,हाफिज व कारी ने आकर अपनी अपनी नात पढ़कर लोंगो को हजरत मोहम्मद साहब के बारे में जानकारी दिया।उनके द्वारा बताये गये रास्तों पर चलने के लिये अमल करने की बात कही।
      इस दौरान इसरार अहमद,तसरीफ अहमद,नियाज अहमद,दरोगा,जिलानी शाह,महंगू, शिब्बू,साहिबे आलम, पप्पू,लाडले सहित तमाम लोग शामिल रह।

No comments: