Breaking








Sep 15, 2023

बहराइच: जानिए नव नियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश पांडे का जीवन परिचय व राजनीतिक सफर


जानिए बहराइच के नव नियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश पाण्डेय का जीवन परिचय और राजनीतिक सफर


*राजनीति में सक्रियता और पार्टी के प्रति समर्पण के चलते वह भाजपा जिला अध्यक्ष बनने में सफल रहे*

*नव नियुक्त जिला अध्यक्ष बृजेश पाण्डेय की राजनीतिक यात्रा काफी उतार चढाव वाली है। छात्र जीवन से ही भाजपा की राजनीति में सक्रियता और पार्टी के प्रति समर्पण के चलते वह भाजपा जिला अध्यक्ष बनने में सफल रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष बनने की घोषणा के बाद से बधाइयों का ताँता लगा हुआ है।*


*जीवन परिचय एक नजर में :*


*पिता …स्व. छोटे लाल पाण्डेय*

*माता …श्रीमती कान्ती देवी*

*जन्म…05 सितम्बर 1987*

शिक्षा-…बी काम, बी.एड. एल एल बी


।। राजनीतिक यात्रा ।।

2013- मण्डल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विशेश्वरगंज।


*वर्ष 2013 से 2018 जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा ।*


*वर्ष 2018 से अब तक जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा।*



*भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बृजेश पाण्डेय का जन्म विशेश्वरगंज ब्लॉक के कंछर ग्राम में 5 सितंबर 1987 को हुआ। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा स्थानीय विद्यालय से ग्रहण करने के पश्चात किसान महाविद्यालय बहराइच से बीकॉम की शिक्षा प्राप्त की तत्पश्चात शिक्षा स्नातक एवं विधि स्नातक की शिक्षा प्राप्त किया।बहुत ही विनम्र एवं सरल स्वभाव के धनी बृजेश पाण्डेय ने अपनी राजनीतिक यात्रा विशेश्वरगंज मंडल के भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष के रूप में 2013 से प्रारंभ की। 2013 में ही उन्हें जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा बनाया गया।वर्ष 2018 तक उन्होंने बहुत ही परिश्रम और लगन के साथ युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रूप में अपने कार्य को संपन्न किया। उनके परिश्रम कर्मठता को देखते हुए वर्ष 2018 में प्रदेश शीर्ष नेतृत्व द्वारा बृजेश पाण्डेय को युवा मोर्चा बहराइच का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके कुशल कार्य प्रणाली एवं समन्वय व्यवहार से प्रभावित होकर शीर्ष नेतृत्व द्वारा 2021 में उन्हें पुनः युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।बृजेश पाण्डेय ने भाजपा युवा मोर्चा को पूरे उत्तर प्रदेश में एक नई दिशा गति एवं स्थान प्रदान किया चाहे 2019 का लोकसभा चुनाव हो या 2022 का विधानसभा चुनाव उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा ने भाजपा का परचम लहराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।2023 के बहराइच नगर पालिका के चुनाव में बृजेश पाण्डेय जी के नेतृत्व में युवा मोर्चा बहराइच ने असंभव को सम्भव कर दिखाया। नगर पालिका का चुनाव भारतीय जनता पार्टी ने लगभग 17000 मतों से जीता। भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने उनके कार्य कुशलता से प्रभावित होकर आज उन्हें बहराइच भाजपा जिला अध्यक्ष की बागडोर सौपी है

No comments: