Breaking





Sep 8, 2023

रियासत राजमंदिर में मनाया गया भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव


रियासत राजमंदिर में मनाया गया भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव

आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण कहे जाने वाले नगर पंचायत परसपुर राजाटोला स्थित रियासती राजमन्दिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। बताते चलें कि जन्माष्टमी के पावन पर्व पर परसपुर नगर के विभिन्न मंदिरों को बड़े ही भव्य तरीके से सजाकर भगवान श्री कृष्ण के जन्म उत्सव को अलग अलग अंदाज में मनाया गया।परसपुर रियासत के कुंवर विजय बहादुर सिंह बच्चा साहब ने बताया कि प्रत्येक वर्ष राजमंदिर में जन्माष्टमी के पावन पर्व पर भव्य सजावट की जाती है ,जिसके बाद जन्मोत्सव के समय बड़े ही सुंदर झूले में लड्डू गोपाल को बिठाकर पूजा-अर्चना तथा आरती कर विशाल प्रसाद वितरण के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।उन्होंने कहा कि यहीं नहीं परसपुर नगर के अन्य कई मंदिरों को बड़े ही सुंदर तरीके से सजावट व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

No comments: