Sep 29, 2023

नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे


नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं से घटित अपराधों में वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर बहला-फुसला कर भगा ले जाकर दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त पंकज कुमार  को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना इटियाथोक क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता की माँ द्वारा थाना इटियाथोक में अभियोग पंजीकृत कराया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. पंकज कुमार पुत्र छविलाल निवासी वैशनपुरवा अइलो थाना पयागपुर जनपद बहराईच। 

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-513/23 धारा 363, 366, 506, 376 भादवि 3/4 पाक्सो ऐक्ट थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।

गिरफ्तारकर्ता-
01. उ0नि0 धर्मराज शर्मा मय टीम थाना इटियाथोक, गोण्डा।

No comments: