Breaking








Sep 1, 2023

देश में एकल चुनाव की कवायद तेज, पूर्व राष्ट्रपति कोंविद को कमेटी का प्रमुख बनाया गया।

एक देश एक चुनाव की कवायद अब तेज हो गयी है फिलहाल इस विषय पर केंद्र सरकार ने कमेटी बना दी है।  PTI के अनुसार पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को इसका अध्यक्ष बनाया गया है। आज इसकी अधिसूचना  जारी हो सकती है।

केंद्र सरकार ने 18 सितंबर से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है। उम्मीद की जा रही है कि सरकार एक देश एक चुनाव पर सरकार बिल भी प्रस्तुत कर सकती है।

केंद्र के द्वारा बनाई समिति एक देश एक चुनाव के कानूनी पहलुओं पर गौर करेगी। साथ ही इसके लिए आम लोगों से भी राय लेगी।

इधर, कांग्रेस ने सरकार के फैसले का तीखा विरोध किया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर एक देश एक चुनाव की सरकार को अचानक जरूरत क्यों पड़ गई।

No comments: