Breaking








Sep 2, 2023

गौवंश की तस्करी करने वाले चार शातिर अरेस्ट,वाहन व गौवंश बरामद

पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना धानेपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर गोवंशों को ले जाने वाले 04 तस्करों-01. हनीफ, 02. रईश अहमद, 03. शाद आलम उर्फ सद्दू, 04. मुमताज को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 03 अदद गोवंश बरामद किया गया तथा परिवहन में प्रयुक्त 01 अदद टाटा मैजिक को सीज किया गया। अभियुक्तगणों के विरुद्ध गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना धानेपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विरूद्ध विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. हनीफ पुत्र गोली नि0 कालीधन बंजारनपुर थानाको0 नगर जनपद गोण्डा स्थायी पता महराजगंज तराई जनपद बलरामपुर।
02. रईश अहमद पुत्र मुअज्जम अली नि0 महदेईया वनगांव थाना उतरौला जनपद बलरामपुर।
03. शाद आलम उर्फ सद्दू पुत्र हसमत अली नि0 अहरौली थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर।
04. मुमताज पुत्र लिल्लाही नि0 महदेइया थाना श्री दत्तगंज जनपद बलरामपुर।
 
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-292/23, धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशुक्रूरता अधि0 थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 03 अदद गोवंशीय पशु 
02. 01 अदद टाटा मैजिक

गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 विजय प्रकाश मय टीम थाना धानेपुर गोण्डा।

No comments: