Breaking








Sep 14, 2023

नशीली गोलियों के साथ 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार -

पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। 
उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 14.09.2023 को थाना छपिया पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर मसकनवा भोपतपुर मार्ग से नारायनपुर जाने वाली नहर की पटरी से अभियुक्त संजय वर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 825 टेबलेट अल्प्राजोलम की नशीली गोलिया बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना छपिया में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. संजय वर्मा पुत्र धर्मेन्द्र कुमार वर्मा नि0 ग्राम बहिराडीहा थाना छपिया जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-273/23, धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 ऐक्ट थाना छपिया जनपद गोण्डा।

आपराधिक इतिहास-
01. मु0अ0सं0-203/21, धारा 8/22 एन0डी0पी0एस0 ऐक्ट थाना छपिया जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-288/22, धारा 323,504,506 भादवि थाना छपिया जनपद गोण्डा।
03. मु0अ0सं0-30/23, धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 ऐक्ट थाना छपिया जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 825 अल्प्राजोलम टैबलेट।

गिरफ्तार कर्ता-
उ0नि0 राजेश कुमार दुबे मय टीम।

No comments: