Breaking








Sep 10, 2023

नाजायज गांजा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। 
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त सलमान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो 100 ग्राम नाजायज गांजा व 3253 रू0 बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0नगर में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. सलमान पुत्र मुख्तार अहमद नि0 इमामबाड़ा काशीराम कालोनी थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-800/23, धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 ऐक्ट थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 01 किलो 100 ग्राम नाजायज गांजा 
02. रू0 3253/-

गिरफ्तार कर्ता-
उ0नि0 अभिषेक पाण्डेय मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: