Breaking












Sep 4, 2023

गौवध निवारण अधि0 का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-


पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल द्वारा अपराध एव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पशु क्रूरता अधिनियम में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए गये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना तरबगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0-213/23 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त दद्दन को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिनांक 10.06.2023 को थाना तरबगंज क्षेत्र के अन्तर्गत गोवंश से लदा एक ट्रक बरामद हुआ था। जिसमें उक्त अभियुक्त वांछित चल रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना तरबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. दद्दन पुत्र हनीफ निवासी ग्राम शेखपुर जाफर थाना रौनाही जनपद अयोध्या।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0 213/2023 धारा 3/5ए/8 गौवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 संदीप वर्मा मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: