Breaking





Sep 5, 2023

गोवध निवारण अधि0 का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद



गोण्डा- पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल द्वारा अपराध एव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पशु क्रूरता अधिनियम में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए गये थे।

 उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर गोवंश की तस्करी के मामले में वांछित अभियुक्त शहबाज अंसारी को थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र के सचिन अस्पताल चौराहा के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना उमरीबेगमगंज में आर्मस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त

01. शहबाज अंसारी पुत्र सज्जाद अंसारी निवासी ग्राम पीठापुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-107/23, धारा 3/5क/8 गोवध निवारण अधि0 व 3/11 पशु क्रूरता अधि0 थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।

02. मु0अ0स0 290/23, धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।

बरामदगी

01. 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर 

02. 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 विवेक कुमार मौर्य मय टीम।

No comments: