Breaking





Aug 19, 2023

आशीष यादव पर लड़की ने लगाया ये गंभीर आरोप,गिरफ्तार


लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत महिला सम्बन्धी अपराधों में अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 देहात पुलिस ने लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वा उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी अभियुक्त-आशीष यादव को सालपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना को0 देहात क्षेत्र की रहने वाली एक लडकी के बहला-फुसलाकर भगा ले गया था तथा उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना को0 देहात में अभियोग पंजीकृत कराया हुआ था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 देहात पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. आशीष यादव पुत्र स्व0 देवी प्रसाद नि0 ग्राम कड़वलिया मौजा तुलसीपुर कोड़री थाना को0 देहात जनपद  गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-444/23, धारा 363,366,376(2)एन भादवि व 5एल/6 पाॅक्सो ऐक्ट थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
01. उ0नि0 लाल बहादुर सिंह मय टीम।

No comments: