Breaking





Aug 21, 2023

गैर इरादतन हत्या करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार

आज दिनांक 21.08.2023 को वादी युवराज सिंह पुत्र सरदार सिंह निवासी लोलपुर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना नवाबगंज मे सूचना दी गयी कि दिनांक 20.08.2023 की रात्रि करीब 11.45 बजे प्रार्थी के घर के सामने हाइवे के बगल रामनरायन सिंह निवासी लोलपुर के दुकान में रह रहे बिहारी किरायेदार जो मकान बनाने हेतु  रूके थे आपस में हल्ला लडाई कर रहे थे हल्ला लडाई सुनकर प्रार्थी के पिता सरदार सिंह पुत्र हरिमंगल सिंह बीच बचाव हेतु पहुंचने तो विपक्षी राजमिस्त्री 01. छोटेलाल पुत्र रामनन्दन, 02. लेबर संतोष कुमार पुत्र नन्दून साहनी निवासीगण चैनपुर थाना मीनापुर जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) व एक लेबर नाम पता अज्ञात के द्वारा प्रार्थी के पिता को झगडा छुडाते समय भद्दी-भद्दी गाली गुप्ता देते हुए पाइप से बुरी तरह मार-पीट कर अधमरा कर दिया था। जिन्हे ईलाज हेतु राम हास्पिटल अयोध्या ले गए थे जहां उनकी ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी है। सूचना पर थाना नवाबगंज में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना को संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल द्वारा आरोपी अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश प्र0नि0 नवाबगंज को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए घटना कारित करने के 01 आरोपी अभियुक्त संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. संतोष कुमार पुत्र नानटून साहनी नि0ग्रा0 चैनपुर थाना मीनापुर जिला मुजफ्फरपुर बिहार।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-401/23, धारा 304,504,506 भादवि थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 शिवलखन सिंह यादव मय टीम।

No comments: