Breaking












Aug 29, 2023

कटराबाजार पुलिस की कार्यवाही,नशीली गोलियों के साथ पिंटू दीक्षित को पकड़ा,प्रकाश में पिंटू का अपराधिक इतिहास

नशीली गोलियों के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। 
उक्त निर्देश कें अनुक्रम में थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर अहिरनपुरवा चौराहा से पयागपुर जाने वाली सडक से अभियुक्त पिन्टू दीक्षित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 180 टेबलेट अल्प्राजोलम बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कटराबाजार में एन0डी0पी0एस0 ऐक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. पिन्टू दीक्षित पुत्र सरवर लाल दीक्षित नि0 ग्राम भटपुरवा मौजा देवापसिया थाना कटरा बाजार गोण्डा।

*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0सं0-447/23, धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 ऐक्ट थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 180 अदद अल्प्राजोलम टेबलेट।

अभियुक्त पिन्टू का आपराधिक इतिहास-
01. मु0अ0सं0-104/2018 धारा 379,411 भादवि थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-162/2018 धारा 457,380 भादवि थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।
03. मु0अ0सं0-174/2018 धारा 380,457,411 भादवि थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।
04. मु0अ0सं0-348/2018 धारा 380,457,411 भादवि थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा। 
05. मु0अ0सं0-173/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।
06. मु0अ0सं0-379/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।
07. मु0अ0सं0-172/2022 धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 ऐक्ट थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।
08. मु0अ0सं0-38/2023 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 अरुण कुमार गौतम मय टीम।

No comments: