पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0करनैलगंज पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर लड़की को बहला-फुसलाकर अपने प्रेमजाल में फँसाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का वीडियों बनाने का वांछित अभियुक्त अम्बिकेश्वर सिंह उर्फ नन्दन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उक्त अभियुक्त ने थाना को0 करनैलगंज क्षेत्र की रहने वाली एक लडकी को बहला-फुसलाकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया तथा उसका फोटो वीडियों बनाकर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध पीडिता द्वारा थाना को0 करनैलंगज मे अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0करनैलगंज में विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त-
01. अम्बिकेश्वर सिंह उर्फ नन्दन सिंह पुत्र अवधनरायन सिंह निवासी ग्राम भालियनपुरवा मौजा पिपरी थाना को0 कर्नलगंज जनपद गोण्डा ।
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0 302/2023 धारा 376/504/506 भादवि व 67 आईटी एक्ट थाना को0करनैलगंज जनपद गोण्डा ।
गिरफ्तार कर्ता टीम-
01. उ0नि0 अंकित सिंह मय टीम।
No comments:
Post a Comment