Aug 2, 2023

जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के तत्वाधान में संविधान बचाओ संकल्प सभा आयोजित किया गया

जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के तत्वाधान में संविधान बचाओ संकल्प सभा आयोजित किया गया


 बहराइच -कैसरगंज ब्लॉक के अन्तर्गत ग्राम करैला शाहबाजपुर में राम सिंह वर्मा के संयोजकत्व मे आयोजित संविधान बचाओ संकल्प सभा किया गया! जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विष्णु कुमार यादव ने किया! उक्त सभा में मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनय सिंह ने कहा विगत 26 जुलाई को जिला मुख्यालय पर सम्पन्न संविधान बचाओ सम्मेलन के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री बृजलाल खाबरी पूर्व सांसद व अवध प्रान्त के अध्यक्ष श्री नकुल दूबे पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार  सभी ब्लॉकों, न्याय पंचायतों व ग्राम व बूथ स्तर पर संविधान बचाओ सभा किए जाने के क्रम में आज कैसरगंज ब्लॉक के रायगढ बेहडा न्याय पंचायत, विधान सभा पयागपुर में यह कार्यक्रम किया जा रहा है, उन्होंने यह भी बताया कि प्रत्येक क्षेत्र में संविधान रक्षक नियुक्त किये जाएंगे जो पार्टी व संगठन के शीर्ष नेतृत्व के दिशानिर्देशन में कार्य करेंगे! उन्होंने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राजर्षि पुरूषोत्तम दास टंडन तथा महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कमला नेहरू जी को नमन् करते कहा कि इनके त्याग और बलिदान से हमें प्रेरणा लेते की विशेष जरूरत है! इस दौरान जिलाध्यक्ष विष्णु यादव ने कहा कि आज लोकतंत्र व भारतीय संविधान खतरे में है जिसके रक्षा हेतु हमे लामबंद होकर आगे आना होगा! उन्होंने संगठन का विस्तार करते हुए श्री अनिल कुमार वर्मा को जिला महासचिव व प्रभारी विधान सभा पयागपुर बनाये जाने की घोषणा की तथा मनोनयन पत्र मुख्य अतिथि विनय सिंह के हाथों से दिलाकर उनका मार्गदर्शन मांगा! संचालन एन एस यू पयागपुर के विधान सभा अध्यक्ष अमिताभ वर्मा ने किया! इस अवसर पर अभिषेक वर्मा, लक्ष्मीकांत, संजय वर्मा, सतीश चंद्र, अविनाश वर्मा, सुभाष चंद्र, कमलेश कुमार, मनीराम, वीरेंद्र कुमार, तसव्वर अली, शाहिद अली, अशरफ, निसार अहमद, आरिफ मोहम्मद, राम लाल गौतम, पन्ना लाल राव पंचदेव, मिश्री लाल निषाद, संपत राम, उमा प्रसाद निषाद, सतीश कश्यप रामतेज यादव श्यामू, राम जश, श्रवण कुमार,अंकुर सहित तमाम लोग मौजूद रहे!

No comments: