Breaking












Aug 28, 2023

एक ही लड़के से दो लड़कियों को था प्यार,लड़के ने खाया जहर,तो मोहब्बत में दोनों ने नहर में कूदकर दी जान

 

लखनऊ - कुशीनगर जिले के सेवरही थाना क्षेत्र के रकबा दुलमापट्टी गांव के भगवानपुर टोला से निकट मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के पुल से रविवार को दिन में करीब 11 बजे दो लड़कियों ने आपस में हाथ पकड़कर छलांग लगा दिया, यह सब देख वहां मौजूद कुछ महिलाओं ने शोर मचाया तो भीड़ जुट गई। उनकी खोजबीन शुरू हुई। बचाने के लिए तत्काल पांच गोताखोर लगाए गए, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। सूचना मिलने पर पहुंचे तमकुहीराज के एसडीएम ने लड़कियों की खोजबीन के लिए एसडीआरएफ की टीम भेजने की मांग की है। दोनों इंटरमीडिएट की छात्राएं बताई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि रविवार को करीब 11 बजे दो लड़कियां मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के पुल पर पहुंचीं और अपनी चप्पलें फर्श पर और दुपट्टा पुल की रेलिंग पर रख दिया। इसके बाद दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़कर नहर में कूद गईं। इन दिनों नहर में भरपूर पानी आ रहा है। नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण दोनों डूब गईं। वहां कार्य कर रही कुछ महिलाओं ने यह दृश्य देखकर शोर मचाया तो घटनास्थल पर काफी भीड़ जुट गई। पुलिस को सूचना मिली तो थाना क्षेत्र से गायब लड़कियों की खोजबीन की जाने लगी। करीब तीन घंटे बाद इनके बारे में पता चला। बताया जा रहा है कि नहर में डूबी एक लड़की का नाम रानी उर्फ सप्पू उम्र करीब 18 वर्ष है, जो तरयासुजान थाना क्षेत्र के जमसड़िया गांव के निवासी सदीक मियां की पुत्री है। दूसरी लड़की का नाम भी रानी है, जो इसी गांव के उमेश ठाकुर की पुत्री बताई जा रही है। दोनों लड़कियां हम उम्र हैं। चर्चा है कि उनका गांव के ही एक युवक से प्रेम चल रहा है। शनिवार की शाम को उस युवक ने किसी बात पर जहर खा लिया। परिवार वाले उसका फाजिलनगर के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। यह बात इन लड़कियों को पता चली तो रात में ही घर से निकल गईं। गांव से करीब 15 किलोमीटर दूर सेवरही थाना क्षेत्र के रकबा दुलमापट्टी के भगवानपुर टोला के पास मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में पहुंच कर छलांग लगा दी, जिनकी खोजने का प्रयास किया जा रहा है। विभिन्न प्रकार की खोज विधि से ढूंढने के लिए प्रयास लगातार जारी चल रही थी लेकिन दोनो लड़कियों का कुछ अता पता नहीं चल सका।

No comments: