Breaking





Aug 28, 2023

जालसाजी कर महिला का जमीन हथियाने के आरोप में प्रेमचंद को भेजा गया जेल


जालसाजी करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित/प्रकाश में आए अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के क्रम में थाना  को0 मनकापुर पुलिस द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण में जालसाजी करने के वांछित अभियुक्त प्रेमचंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर वादिनी शान्ति देवी की जमीन को बैनामा करा लिया था। जिसके सम्बंध वादिनी द्वारा थाना को0 मनकापुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध को0 मनकापुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01.  प्रेमचंद पुत्र धौताल नि0 ग्राम तेजपुर थाना छपिया जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-95/23, धारा 420,467,468,471,506 भादवि थाना को0 मनकापुर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम
उ0नि0 अंकित कुमार मय टीम

No comments: