Breaking








Aug 31, 2023

सिद्धांत सिंह व अंकित सिंह ने बढ़ाया जिले का मान,महिला लिपिक का बेटा है सिद्धांत,मिल रही बधाईयां

 


गोण्डा -  पहले से ही रिश्ते में एक दूसरे बंधे और सीमावर्ती गोण्डा व बस्ती जनपद के दो होनहार युवाओं ने न केवल अपने जिले का मान बढ़ाया है बल्कि अपने गुरुजन, माता,पिता इष्ट मित्रों के साथ ही अपने रिश्तेदारों का भी नाम रोशन किया है। जनपद बस्ती निवासी अंकित सिंह पुत्र सूर्य बक्श सिंह और जनपद गोण्डा के वजीरगंज क्षेत्र अंतर्गत सेहरिया गांव निवासी सिद्धांत सिंह पुत्र गुलाब सिंह जो (वर्तमान में जानकी नगर गोंडा में रह रहे हैं) ने पीसीएस जे क्वालीफाई कर जिले का गौरव बढ़ाया है।


करनैलगंज क्षेत्र के एक ही परिवार में है दोनो होनहार युवाओं की रिश्तेदारी

 सबसे बड़े खुशी की बात यह है कि इन दोनो होनहार युवाओं की रिश्तेदारी करनैलगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत एक ही गांव और एक ही घर में है जिससे यहां भी खुशी का माहौल है। बस्ती निवासी अंकित सिंह करनैलगंज ब्लाक अंतर्गत कंजेमऊ गांव निवासी बब्बन सिंह के सरपुत हैं तो गोण्डा के सिद्धांत सिंह बब्बन सिंह के सुपुत्र के रिश्ते में  साले । इससे रिश्तों में मिठास और अधिक बढ़ जाती है और खुशियां बेपनाह हो जाती हैं जब एक ही परिवार से तालुक रखने वाले दो होनहार एक साथ कोई बड़ी कामयाबी हासिल करते हैं।

महिला लिपिक शैलबाला के बेटे ने अर्जित की सफलता

जिले की दीवानी कोर्ट में वर्षों से बतौर लिपिक कार्यरत शैलबाला सिंह के बेटे सिद्धांत सिंह ने अपनी कठिन मेहनत की बदौलत पीसीएस जे क्वालीफाई कर जिले के साथ ही अपने रिश्तेदारों का भी नाम रोशन किया है।

 अंकित सिंह और सिद्धांत सिंह की इस कामयाबी पर इष्ट मित्रों और रिश्तेदारों ने हर्ष व्यक्त करते बब्बन सिंह,अशोक सिंह,प्रमोद सिंह ,सरदार सिंह, जितेंद्र सिंह,शिवम,श्याम किशोर मिश्रा तथा अवधेश सिंह सहित अन्य लोगों द्वारा उन्हें आशीर्वाद व शुभकामनाएं देकर उनका हौसला अफजाई किया गया।

No comments: