Breaking








Aug 28, 2023

करनैलगंज: चोरी के आरोप में पकड़े गए सुनील मिश्रा,चोरी का सामान बरामद



करनैलगंज/ गोण्डा-पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में चोरो/वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों के दिए थे।

 उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 करनैलगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान चोरी करने के आरोपी अभियुक्त सुनील कुमार मिश्रा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया। उक्त अभियुक्त ने वादी संदीप कुमार तिवारी पुत्र महेन्द्र कुमार तिवारी नि0 ग्राम बसालतपुर थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा की टेंट की दुकान में चोरी किया था। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना को0 करनैलगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना करनैलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। 

गिरफ्तार अभियुक्त

01. सुनील कुमार मिश्रा पुत्र रामजी मिश्रा नि0 ग्राम बसालतपुर थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-492/23, धारा 380,411 भादवि थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा।


बरामदगी

01. 04 अदद हाइड्रोजन लाइट।

02. 01 अदद ट्रैक्टर की पटिया।

03. जनरेटर का हेड व हैण्डिल।

गिरफ्तार कर्ता टीम

उ0नि0 प्रशान्त शुक्ला मय टीम।

No comments: