Breaking








Aug 27, 2023

पुलिस ने पकड़ी अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री,चार लोग अरेस्ट

अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का भण्डाफोड़ 02 अदद निर्मित, 01 अदद अर्द्धनिर्मित असलहा व असलहा बनाने के उपकरणों सहित 04 अभियुक्त गिरफ्तार -ः
      पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध शस्त्र के निर्माण, बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्षों को दिये थे जिसके क्रम में थाना को0मनकापुर व स्वाट की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांक 26/27.08.2023 की रात्रि को थाना को0मनकापुर व स्वाट की संयुक्त टीम क्षेत्र भ्रमण में रवाना होकर थाना क्षेत्र के पीलखाना तिराहे के पास मौजूद थी कि जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बड़कामऊ में निर्मल कोरी के मडहे में अवैध शस्त्र बनाने का कार्य चल रहा है। इस सूचना पर पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुॅचकर दबिश देकर 04 अभियुक्तों-01. मो0 शब्बीर, 02. सुबेदार शेख, 03. शिवम यादव, 04. विश्राम यादव को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 अदद अवैध तमंचा 12 बोर, 01 अदद अर्द्धनिर्मित तमंचा 315 बोर व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये गये। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग निर्मल कोरी के साथ मिलकर अपने भौतिक एवं आर्थिक लाभ हेतु अवैध तमंचा बनाने व बिक्री करने का काम किया करते है। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना को0मनकापुर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. मो0 शब्बीर पुत्र मो0 जमी नि0 रफीनगर मोहल्ला थाना को0 मनकापुर जनपद गोण्डा।
02. सुबेदार शेख पुत्र सलीम नि0 शेखपुरवा थाना को0 मनकापुर जनपद गोण्डा।
03. शिवम यादव पुत्र राजेन्द्र यादव नि0 भवानी सिंह पुरवा मजरा अशरफपुर थाना को0 मनकापुर जनपद गोण्डा।
04. विश्राम यादव पुत्र बुद्धिराम नि0 बड़कामऊ थाना को0 मनकापुर जनपद गोण्डा।

बरामदगी विवरण-
01. 02 अदद अवैध तमंचा 12 बोर।
02. 01 अदद अर्द्धनिर्मित तमंचा 315 बोर।
03. शस्त्र बनाने के उपकरण।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-484/23, धारा 3/5/8 आर्म्स एक्ट थाना को0 मनकापुर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
01. व0उ0नि0 प्रबोध कुमार को0 मनकापुर मय टीम।
02. उ0नि0 सर्वजीत गुप्ता मय स्वाट टीम।

No comments: