Breaking








Aug 29, 2023

नाबालिग बालिका का बहला फुसला कर किया शारीरिक शोषण, पीड़िता की मां की शिकायत पर हुई कार्यवाही


नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त मिशन शक्ति अभियान के तहत गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0नगर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व दबाव बनाकर शारीरिक शोषण करने के वांछित अभियुक्त-रिंकू उर्फ सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना को0नगर क्षेत्र की रहने वाली लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था तथा उसके साथ शारीरिक शोषण किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता की मां द्वारा थाना को0 नगर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। 

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. रिंकू उर्फ सूरज पुत्र पप्पू उर्फ संतोष नि0 शुद्धीखलगा मथुरा चौबे थाना को0 नगर जनपद गोण्डा। 

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-757/23, धारा 376,328,366,370 भादवि थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।     
    
गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 महेन्द्र प्रताप सिंह मय टीम।

No comments: