Breaking





Aug 22, 2023

पुलिस ने लगाई क्लास, महिलाओं व छात्राओं को आत्मरक्षा व इमरजेंसी की दी अहम जानकारी



करनैलगंज/ गोंडा-महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों जैसे-छेड़छाड़/शोषण, दहेज उत्पीड़न, बाल अपराध, एसिड अटैक इत्यादि की रोकथाम के संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत,व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रभारी निरीक्षक  चितवन कुमार के नेतृत्व में  थाना कोतवाली कर्नलगंज मिशन शक्ति टीम द्वारा जेपी० ओपी०  इंटर कॉलेज कस्बा करनैलगंज में छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा मिशन शक्ति अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा उन्हें अपने अधिकारों हेतु लड़ने के लिए जागरूक किया गया एवं सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण  हेल्पलाइन नंबरों जैसे- यूपी आपातकालीन सेवा-112, विमेन पावर लाइन 1090 ,महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्डलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102,एंबुलेंस सेवा 108 इत्यादि से अवगत कराया गया  और साथ ही साथ साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930  के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। तथा पीड़ित महिलाओं के लिए बनाए गए वन स्टॉप सेंटर व सड़क सुरक्षा के नियमों को पालन करने के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। साथ ही साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य से *शिकायत पेटीका* लगवाने का अनुरोध किया गया तो उनके द्वारा आश्वासन दिया गया। तथा एंटी रोमियो  के सीयूजी नंबर से भी अवगत कराया गया।

इस मौके पर  -आरक्षी अभय प्रताप यादव व महिला आरक्षी मोहिनी सिंह तथा विद्यालय के अन्य शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

No comments: