करनैलगंज/गोण्डा - महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों जैसे-छेड़छाड़/शोषण, दहेज उत्पीड़न, बाल अपराध, एसिड अटैक इत्यादि की रोकथाम के संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत,व्यापक प्रचार हेतु थाना कोतवाली कर्नलगंज मिशन शक्ति टीम द्वारा,नगर स्थित "कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय" में मिशन शक्ति कार्यशाला के माध्यम से छात्राओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा मिशन शक्ति अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा उन्हें अपने अधिकारों हेतु लड़ने के लिए जागरूक किया गया एवं सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे- यूपी आपातकालीन सेवा-112, विमेन पावर लाइन 1090 ,महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्डलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102,एंबुलेंस सेवा 108 इत्यादि से अवगत कराया गया और साथ ही साथ साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। तथा पीड़ित महिलाओं के लिए बनाए गए वन स्टॉप सेंटर व सड़क सुरक्षा के नियमों को पालन करने के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। साथ ही साथ छात्राओं को उनकी समस्या की शिकायत के लिए विद्यालय में लगी शिकायत पेटीका से अवगत कराया गया। टीम मिशन शक्ति के सदस्यों में उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह,आरक्षी ललित कुमार,आरक्षी अभय प्रताप यादव, महिला आरक्षी सोनी वर्मा व महिला आरक्षी मोहिनी सिंह शामिल रहीं।
Aug 1, 2023
करनैलगंज: पुलिस ने कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में लगाई क्लास

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment