Breaking








Aug 23, 2023

25,000/- का ईनामिया गैंगेस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुरस्कार घोषित/गैंगेस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना करनैलगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर गैंगेस्टर ऐक्ट के वांछित अभियुक्त बुद्धिलाल पुत्र परागदत्त दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त का एक संगठित गिरोह था जो अपने भौतिक तथा आर्थिक लाभ हेतु फर्जी जमीन के कागजात बनवा कर लोगों से साथ धोखाधड़ी किया करते थे। जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा 25,000/- का पुरस्कार घोषित किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना करनैलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. बुद्धिलाल पुत्र परागदत्त दुबे नि0 ग्राम माधवपुर थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-147/23, धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर ऐक्ट थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
प्र0नि0 करनैलगंज चितवन कुमार मय टीम।

No comments: