Breaking












Aug 25, 2023

जालसाजी व धोखाधड़ी करके ट्रैक्टर हड़पने के 02 वाछिंत अभियुक्त गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल द्वारा अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज के पर्यवेक्षण में थाना को0 मनकापुर पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर जालसाजी व धोखाधड़ी कर ट्रैक्टर हड़पने के 02 वांछित अभियुक्तों- लवकुश गिरी, 02. पवन मिश्रा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 अदद सोनालिका कंपनी का ट्रैक्टर बरामद किया गया। उक्त अभियुक्तों ने वादी रामसरन वर्मा नि0 महरागौरा थाना छपिया जनपद गोण्डा का ट्रैक्टर धोखाधड़ी करके हड़प लिया था। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 मनकापुर पुलिस द्वारा विरूद्ध विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01.लवकुश गिरी पुत्र रामनाथ गिरी नि0 ग्राम गुनौर थाना को0. मनकापुर जनपद गोण्डा।
02. पवन मिश्रा पुत्र संतराम मिश्रा नि0 ग्राम गुनौर थाना को0 मनकापुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0 - 379/23, धारा 406,420,467,468,471 भादवि थाना को0 मनकापुर जनपद गोण्डा

गिरफ्तार कर्ता टीम-
01. नि0आ0 अरूण कुमार मय टीम।

No comments: