Breaking





Aug 20, 2023

जालसाजी करने के 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे। 
उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 20.08.2023 को थाना को0 नगर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 156/22, धारा 419,420,467,468,471 भादवि से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्तों-01. कर्ताराम, 02. रामविशुन को मुखबिर खास की सूचना पर चितईपुरवा उज्जैनीकला से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. कर्ताराम पुत्र मोहनलाल यादव नि0 उज्जैनीकला थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।
02. रामविशुन पुत्र रामचन्दर नि0 उज्जैनीकला थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-156/22, धारा 419,420,467,468,471 भादवि थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 सुरेशमणि मिश्र मय टीम।

No comments: