Breaking





Aug 19, 2023

नाजायज गांजा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। 
उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 19.08.2023 को थाना को0 नगर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर डीजल डिपो के पास से अभियुक्त अनीस को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो0 850 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. अनीस पुत्र जुम्मन नि0 इमामबाड़ा महराजगंज थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-726/23, धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 ऐक्ट थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 01 किलो 850 ग्राम नाजायज गांजा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 प्रतीक पाण्डेय मय टीम।

No comments: