Breaking





Jul 10, 2023

ट्रेन रद्द,अमरनाथ यात्रियों को लौटना पड़ा मायूस,करनैलगंज,क्षेत्र से गए थे शिवभक्त

करनैलगंज/ गोण्डा - जम्मू तवी अमरनाथ सुपरफास्ट एक्सप्रेस 12587 के अचानक रद्द होने से अमरनाथ जी की यात्रा करने जाने वाले यात्रियों को मायूस होकर बैरंग लौटना पड़ा।
  सोमवार को बाबा बर्फ़ानी के दर्शन हेतु करनैलगंज क्षेत्र के करीब दो दर्जन श्रद्धालु जम्मू तवी ट्रेन से यात्रा करने के लिए गोंडा जक्शन पहुंचे थे तभी सायं करीब चार बजे अचानक ट्रेन रद्द होने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। काफ़ी दिनों से इंतजार के बाद पूरी तैयारी के साथ स्टेशन पहुंचे श्रद्धालुओं को निराश होना पड़ा। करनैलगंज क्षेत्र के दिनेश मिश्र, सर्वेश पाण्डेय, राजेश पाण्डेय, रिंकू शुक्ल, निरंकार पाण्डेय, केदार कनौजिया, सचिन पाण्डेय, आकाश तिवारी, अंशुमान मिश्र, शिवजी दूबे सहित दर्जनों श्रद्धालु मायूस होकर घर वापस लौट करनैलगंज/ गोण्डा - जम्मू तवी अमरनाथ सुपरफास्ट एक्सप्रेस 12587 के अचानक रद्द होने से अमरनाथ जी की यात्रा करने जाने वाले यात्रियों को मायूस होकर बैरंग लौटना पड़ा।
  सोमवार को बाबा बर्फ़ानी के दर्शन हेतु करनैलगंज क्षेत्र के करीब दो दर्जन श्रद्धालु जम्मू तवी ट्रेन से यात्रा करने के लिए गोंडा जक्शन पहुंचे थे तभी सायं करीब चार बजे अचानक ट्रेन रद्द होने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। काफ़ी दिनों से इंतजार के बाद पूरी तैयारी के साथ स्टेशन पहुंचे श्रद्धालुओं को निराश होना पड़ा। करनैलगंज क्षेत्र के दिनेश मिश्र, सर्वेश पाण्डेय, राजेश पाण्डेय, रिंकू शुक्ल, निरंकार पाण्डेय, केदार कनौजिया, सचिन पाण्डेय, आकाश तिवारी, अंशुमान मिश्र, शिवजी दूबे सहित दर्जनों श्रद्धालु मायूस होकर घर वापस लौट आए।

No comments: