Breaking












Jul 6, 2023

गैर इरादतन हत्या करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना धानेपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर गैर इरादतन हत्या करने के वांछित अभियुक्त सुशील कसौधन को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने अपने परिजनों के साथ मिलकर वादी पुष्पेन्द्र कसौधन के पिता प्रहलाद कसौधन को आपसी विवाद के चलते लाठी डण्डे से मारा-पीटा गया था। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गए थे और ईलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी थी। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। 

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. सुशील कसौधन पुत्र गोविंद राम नि0 श्रीनगर बाबागंज थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0स0 47/2023 धारा 147,323,504,304 भादवि थाना धानेपुर जनपद गोण्डा ।
         
गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 पशुपतिनाथ तिवारी मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: