Jul 31, 2023

कर्नलगंज:कार सवार दबंगों को नहीं रहा कानून का भय,पिटाई से बेहाल युवक रेफर,जानिए नाम,पता

 


करनैलगंज/गोण्डा - कार सवार दबंगों को कानून का बिल्कुल भय नहीं रहा, दिन दहाड़े एक व्यक्ति को बेरहमी से मारा पीटा और उसके बाद उसे तड़फता हुआ छोड़कर फरार हो गए। कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देने वाली यह घटना करनैलगंज - परसपुर मार्ग स्थित सरयू बालिका विद्यालय मोड़ की है,जहां पहुंचे कार सवार लोगो ने कार में बैठे युवक को उतार कर उसे बेरहमी से मारा पीटा और फिर उसे वहीं तड़पता छोड़कर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अपने वाहन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में उसे इलाज के लिए गोण्डा रेफर कर दिया गया। पीड़ित युवक करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के भभुवा चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत चंगेरिया का बताया जा रहा है जिसकी पहचान अशोक यादव उम्र करीब 38 वर्ष पुत्र मुन्नालाल यादव के रूप में हुई है।  

No comments: