Breaking












Jul 13, 2023

विधायक को महिला ने जड़ा थप्पड़,विधायक ने कहा गुस्सा जायज

 


ग्रामीणों ने दागासवाल, 5 साल नहीं दिखे,अब क्या करने आये हो, विधायक ने कहा,ग्रामीणों का जायज है गुस्सा


लखनऊ - हरियाणा प्रान्त के कैथल में एक महिला ने सत्ताधारी जननायक जनता पार्टी (JJP) और बीजेपी  गठबंधन के विधायक ईश्वर सिंह काे सरेआम थप्पड़ मार दिया,इस दौरान विधायक के साथ लोगों ने धक्का-मुक्की भी की। मिली जानकारी के मुताबिक विधायक ईश्वर सिंह चीका क्षेत्र के गांव भाटिया में घग्गर नदी का बांध टूटने की सूचना पर गांव में जलभराव की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे थे। ग्रामीणों ने विधायक से सवाल किया कि पांच साल बाद अब क्या करने आये हो? बताते  चलें कि JJP हरियाणा की सरकार में भाजपा का गठबंधन है। कुछ समय तक विधायक ईश्वर सिंह का विरोध होता रहा। यहां पर ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गई। सुरक्षा कर्मियों ने विधायक को भीड़ से बचाया।

विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ की स्थिति बनी है। इस स्थिति में ग्रामीणों का गुस्सा स्वाभाविक है। गांव में आई प्राकृतिक आपदा में कोई कुछ नहीं कर सकता

No comments: