Breaking












Jul 7, 2023

करनैलगंज : विदाई समारोह आयोजित कर बीडीओ को किया गया सम्मानित

 

करनैलगंज/गोण्डा - करनैलगंज ब्लाक   में लम्बा कार्यकाल व्यतीत करने के बाद स्थानांतरित संयुक्त खण्ड विकास अधिकारी श्रीकांत तिवारी के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें शुभकामनाएं दी गई। शुक्रवार को करनैलगंज ब्लाक पर आयोजित विदाई समारोह में प्रधान संघ के अध्यक्ष राहुल सिंह (प्रधान कंजेमऊ) सहित अन्य कई ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत अधिकारियों समेत ब्लाक कर्मियों द्वारा बीडीओ श्रीकान्त तिवारी को माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया और सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। वहीं संयुक्त खण्ड विकास अधिकारी श्रीकांत तिवारी ने भी ग्राम प्रधानों और अपने सहकर्मियों के साथ बीते वक्त और सहयोग को याद कर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस दौरान राहुल सिंह "प्रधान" ब्लॉक अध्यक्ष प्रधान संघ कर्नलगंज,शिव बालक मिश्रा प्रधान,अरुन कुमार सिंह सचिव,राजकुमार सचिव तथा सह० विकास अधिकारी अभिषेक सिंह सहित अन्य लोग रहे।

No comments: