Breaking








Jul 5, 2023

बलवा करते हुए जानलेवा हमला करने की प्रकाश में आयी अभियुक्ता गिरफ्तार,

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज के पर्यवेक्षण में जानलेवा हमला करने के 01 आरोपी अभियुक्ता लवी उर्फ हसीना बानों को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्ता ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर दिनांक 23.06.2023 को वादी चन्द्र भूषण सिंह पुत्र राजकुमार सिंह निवासी खिरिया वजीरगंज गोंडा के ऊपर बलवा करते हुए जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर कर दिया था। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना को0 नगर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। पूर्व में 06 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार अभियुक्ता के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
 
गिरफ्तार अभियुक्ता-
01. लवी उर्फ हसीना बानों पत्नी साजन निवासी आसरा आवास  थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-512/2023 धारा 147,148,149,324,307 भादवि0 व 7 सीएलए एक्ट थाना नगर कोतवाली गोण्डा।  

गिरफ्तार कर्ता टीम
उ0नि0 भानू प्रताप सिंह मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: