Breaking








Jul 7, 2023

सरयू डिग्री कालेज परिवार द्वारा वृहद पैमाने पर किया गया वृक्षारोपण


 करनैलगंज/गोंडा- शुक्रवार को महाविद्यालय में वन महोत्सव के तहत वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम महाविद्यालय के प्रबंधक सांसद बृजभूषण शरण सिंह के दिशा निर्देश पर आयोजित किया गया जिसमें महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक तथा विभिन्न विभिन्न संकाय छात्र-छात्राओं महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गण कार्यालय स्टाफ तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में कर्नलगंज क्षेत्र के सभी सम्मानित मीडिया बंधुओं की उपस्थिति भी उपस्थिति रही कुल मिलाकर भाग करने वालों की संख्या लगभग 300 के पार रही सभी लोगों ने वृक्षारोपण जैसे पुण्य कार्य में अपना अतुलित सहयोग दिया तथा पर्यावरण के संवर्धन हेतु अपना यह छोटा सा योगदान देते हुए सभी सभी लोग उत्साहित थे पौधों को लेकर हाथों में छात्र-छात्राओं एवं समस्त स्टाफ के साथ पौधरोपण के स्थल तक एक रैली निकाली गई जिस का संचालन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर वी सिंह ने किया और उन्होंने इस पौधरोपण को सफल बनाने के लिए सभी स्टाफ को पौधे लगाने उनकी सिंचाई करने देखभाल करने और उन्हें बड़ा करने के लिए सबको दायित्व सौंपा जिससे कार्यक्रम एक कार्यक्रम न रहे भविष्य में यह सभी पौधे एक विशाल वृक्ष और एक विशाल वनसंपदा के रूप में तैयार होकर महाविद्यालय परिवार और क्षेत्र के पर्यावरण को लाभ पहुंचाते रहे इस अवसर पर डॉक्टर संजय सिंह डॉक्टर ओम प्रकाश सिंह डॉ दीपक श्रीवास्तव डॉक्टर शैलेंद्र बहादुर सिंह विजय यादव कृष्ण प्रताप सिंह प्रेम तिवारी प्रवेश वर्मा बृजेश सिंह ममता मिश्रा अमरेश मौर्या पवन मिश्रा  जगन्नाथ तिवारी मार्शल स्टालिन शिव कुमार मौर्य डॉ जावेद अहमद त्रिपुरारी दुबे विनोद पांडे राहुल श्रीवास्तव उमेश पाठक  रविंद्र सिंह  संतोष मिश्रा के साथ मीडिया बंधुओं में राजेश सोनी तथा रितेश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे

No comments: