Breaking








Jul 6, 2023

बलवा कर जानलेवा हमला करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार




गोंडा-पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।

 उक्त निर्देश के क्रम में थाना खरगूपुर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान बलवा कर जानलेवा हमला करने के आरोपी अभियुक्त पिन्टू को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त

01. पिन्टू पुत्र छोटकऊ नि0 कटहरिया उत्तरी कस्बा खरगूपुर थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-294/22, धारा 147,148,149,427,307,323,504,506 भादवि व 7 सीएल एक्ट थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।

02. मु0अ0सं0-296/22, धारा 147,148,149,332,336, 353,427 भादवि व 7 सीएल एक्ट व 2/3 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

उ0नि0 अखिलेश यादव मय टीम।

No comments: