Breaking








Jul 12, 2023

लड़की को भगाने में मदद करने वाला दबोचा गया

लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने में सहयोग करने का वांछित अभियुक्त मिशन शक्ति अभियान के तहत गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना उमरीबेगमगंज पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के सहयोगी वांछित अभियुक्त- रामकरन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने अपने भाई श्री चन्द्र को थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने में साथ दिया था। जिसके सम्बन्ध में लड़की के परिजनों द्वारा थाना उमरीबेगमगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. रामकरन यादव पुत्र स्व0 विष्णु यादव नि0 मुकुन्दपुर थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु०अ०सं० 124/2022, धारा 363,366 भादवि थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।
    
गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 विनय कुमार पाण्डेय मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: